Kund Kund Kahan Digamber Jain Mumukushu Ashram Trust
Village Seeta, Keshoraipatan Main Road, Post Teerath, Teh Talera, Distt Bundi Raj.
Updates
Welcome at Kund Kund Kahan Digamber Jain Mumukushu Ashram Trust Website. For details you can make query under quick contact & contat us.

About College

आचार्य धरसेन दिगम्बर जैन सिद्धांत महाविद्यालय

|| महाविद्यालय संक्षिप्त परिचय ||

जिनवाणी के प्रचार­-प्रसार हेतु तत्त्वज्ञान को हृदयंगम करने वाले व वाणी में ओज धारण करने वाले विद्वानों का होना अत्यंत आवश्यक है, अतः इसी भावना के साथ आचार्य धरसेन दिगम्बर जैन सिद्धांत महाविद्यालय की स्थापना जुलाई २००८ में की गई |

पण्डित श्री धर्मेन्द्र शास्त्री के प्रचार्यत्व एवं श्री निलय शास्त्री जी के अधीक्षकत्व में संचालित इस महाविद्यालय में किसी जात – भाषा – प्रान्त के भेदभाव के बिना तत्त्व- रुचिवंत छात्रों को कक्षा दसवीं में प्राप्त अंको के आधार पर साक्षात्कार की प्रक्रिया के द्वारा प्रवेश दिया जाता है|